क्रीडन्तं रसभावनिर्भरमहानाटयेन बन्धं धुनत् ।
धीरोदारमनाकुलं निरुपधि ज्ञानं समुन्मज्जति ।।१६३।।
प्रथम टीकाकार कहते हैं कि ‘अब बन्ध प्रवेश करता है’ । जैसे नृत्यमंच पर स्वाँग प्रवेश करता है उसीप्रकार रंगभूमिमें बन्धतत्त्वका स्वाँग प्रवेश करता है ।
उसमें प्रथम ही, सर्व तत्त्वोंको यथार्थ जाननेवाला सम्यग्ज्ञान बन्धको दूर करता हुआ प्रगट होता है, इस अर्थका मंगलरूप काव्य कहते हैं : —
श्लोकार्थ : — [राग-उद्गार-महारसेन सकलं जगत् प्रमत्तं कृत्वा ] जो (बन्ध) रागके उदयरूप महारस(मदिरा)के द्वारा समस्त जगतको प्रमत्त ( – मतवाला) क रके, [रस-भाव-निर्भर- महानाटयेन क्रीडन्तं बन्धं ] रसके भावसे (रागरूप मतवालेपनसे) भरे हुए महा नृत्यके द्वारा खेल (नाच) रहा है ऐसे बन्धको [धुनत् ] उड़ाता — दूर क रता हुआ, [ज्ञानं ] ज्ञान [समुन्मज्जति ] उदयको प्राप्त होता है । वह ज्ञान [आनन्द-अमृत-नित्य-भोजि ] आनंदरूप अमृतका नित्य भोजन क रनेवाला है, [सहज-अवस्थां स्फु टं नाटयत् ] अपनी ज्ञातृक्रियारूप सहज अवस्थाको प्रगट नचा रहा है, [धीर-उदारम् ] धीर है, उदार (अर्थात् महान विस्तारवाला, निश्चल) है, [अनाकुलं ] अनाकु ल है (अर्थात् जिसमें किंचित् भी आकु लताका कारण नहीं है), [निरूपधि ] उपाधि रहित (अर्थात् परिग्रह रहित या जिसमें किञ्चित् भी परद्रव्य सम्बन्धी ग्रहण-त्याग नहीं है ऐसा) है ।
३६८