तीर्थकरकेवलिपुरुषस्य स्तवनात् ।
णयरम्मि वण्णिदे जह ण वि रण्णो वण्णणा क दा होदि ।
तीर्थंकर-केवलीपुरुषका स्तवन नहीं होता है, तीर्थंकर-केवलीपुरुषके गुणोंका स्तवन करनेसे ही तीर्थंकर-केवलीपुरुषका स्तवन होता है ।।२९।।
अब शिष्य प्रश्न करता है कि आत्मा तो शरीरका अधिष्ठाता है, इसलिये शरीरके स्तवनसे आत्माका स्तवन निश्चयसे क्यों युक्त नहीं है ? उसके उत्तररूप दृष्टान्त सहित गाथा कहते हैं : —
त्यों देहगुणके स्तवनसे नहिं केवलीगुण स्तवन हो ।।३०।।
गाथार्थ : — [यथा ] जैसे [नगरे ] नगरका [वर्णिते अपि ] वर्णन करने पर भी [राज्ञः वर्णना ] राजाका वर्णन [न कृता भवति ] नहीं किया जाता, इसीप्रकार [देहगुणे स्तूयमाने ] शरीरके गुणका स्तवन करने पर [केवलिगुणाः ] केवलीके गुणोंका [स्तुताः न भवन्ति ] स्तवन नहीं होता ।
टीका : — उपरोक्त अर्थका काव्य (टीकामें) कहते हैं : —
श्लोकार्थ : — [इदं नगरम् हि ] यह नगर ऐसा है कि जिसने [प्राकार-कवलित
६६